India
किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी ने कहा- PM मोदी अहंकारी राजा की तरह
तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'अहंकारी राजा' बताया। और कहा - सरकार कृषि कानून वापस न लेकर किसानों का अपमान कर रही है। इससे MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और मंडियां खत्म हो जाएंगी। प्रियंका ने कहा- किसान आंदोलन को देश ही नहीं, पूरी दुनिया देख रही है। कभी-कभी लगता है कि हमारे प्रधानमंत्री ऐसे हो गए हैं जैसे एक अहंकारी राजा थे। वे अपने महल से बाहर नहीं निकलते थे। लोग उनसे डरते थे, इसलिए उनके सामने बड़ी-बड़ी बातें कहने लगे। इससे राजा का अहंकार बढ़ता गया। उस अहंकारी राजा की तरह हमारे प्रधानमंत्री काम कर रहे हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा- करीब 90 दिनों से लाखों किसान विवादित तीनो कृषि कानून को रद्द करवाने के लिए आंदोलन कर रहे है, इस दौरान सेकड़ो किसान शहीद भी हो गैर। दिल्ली के बॉर्डर को ऐसा बना दिया गया है जैसे देश की सीमा हो। किसानों को देशद्रोही, आतंकवादी, परजीवी और आंदोलनजीवी कहा गया। मेरा मानना है कि किसान हमारे देश का हृदय हैं। हर नेता को इस बात का अहसास होना चाहिए कि जनता उस पर अहसान करती है। मुझे इसका पूरा अहसास है। दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन करने वाले किसानों का अपमान किया गया। जो किसान अपने बेटों को देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर भेजता है उन्हें अपमानित किया गया। आपको बता दे तीन कृषि कानून को रद्द करवाने के किये लाखो किसान आंदोलन कर रहे है, इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में लगातार किसानों की महापंचायत की जा रही है, प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा राजस्थान में सचिन पायलट भी लगातार किसानों के महापंचायत में शामिल होकर केंद्र की मोदी सरकार पर इस कानून को रद्द करवाने के लिए दवाब बना रहे हैं, किसानों में 18 फरबरी को 4 घंटे तक रेल रोको आंदोलन भी किया था, किसान लगातार अपने आंदोलन, महापंचायत कर के केंद्र की मोदी सरकार पर दवाब बना रहे है, लेकिन सरकार टस से मस नही हो रही है, हालांकि किसान नेताओ और सरकार के बीच कई दौर की बात हुई लेकिन कोई नतीजा नही निकला