India
पेट्रोल डीजल के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े दाम
दिल्ली (डेस्क रिपोर्ट ) अच्छे दिन का सपना दिखाने वाली सरकार मानो रोज़ मर्रा की ज़िंदगी पर डाका डाल रही है, कल लोग पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत से परेशान था वहीं आज से घरेलू गैस के सिलेंडर में भी 50 रुपये का इजाफा हो गया, यानी अब 50 रुपये अधिक देकर सिलेंडर खरीदना पड़ेगा, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में सीधे 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दि है। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 769 रुपए हो गई। बढ़ी हुई कीमतें रविवार रात 12 बजे से ही लागू हो गई। आपको बता दे गैस सिलेंडर के दाम फरवरी में दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। इसके पहले 4 फरवरी को बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 25 रुपए महंगा हुआ था। अब 10 दिन बाद यानी 14 फरवरी को इसकी कीमत 50 रुपए और बढ़ा दी गई है। इसका मतलब यह हुआ कि फरवरी महीने में अब तक घरेलू सिलेंडर के दाम 75 रुपए बढ़ गए हैं। जनवरी में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि उससे पहले दिसंबर के महीने में दो बार 50-50 रुपए की तेजी आई थी। बजट वाले दिन यानी 1 फरवरी को बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी, हालांकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 191 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। मौजूदा समय में सरकार 1 साल में प्रत्येक कनेक्शन के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी देती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते हैं तो उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदना होता है। पहले डीज़ल पेट्रोल के दाम बढ़ने से यातायात, ट्रांसपोर्टेशन महंगा हो गया, अब घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने से मिडिल क्लास के लोगों का बजट ही बिगड़ जाएगा