Mumbai
शादी से मना किया तो लड़की को ज़िंदा जलाया, जलती लड़की ने आरोपी को दबोचा, आरोपी की मौत
मुम्बई के जोगेश्वरी पूर्व इलाके में शादी से इनकार करने पर सरफिरे प्रेमी ने अपनी कथित प्रेमिका को उसके घर मे जिंदा जलाने की कोशिश की जब वो घर मे अकेली थी। लेकिन मामला तब उल्टा पड़ गया, जब जलती हुई लड़की ने दौड़कर लड़के को दबोच लिया।हालांकि लड़के ने छुड़ाने की बहुत कोशिश की लेकिन लड़की उसे छोड़ी नही, जिस कारण लड़का गंभीर रुप से जल गया और इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। वहीं लड़की भी गंभीर हालत में मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती है जहां उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर्स के मुताबिक, वह 80% से ज्यादा जल गई है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आग लगाने के बाद लड़का लड़की को जलता हुआ देख रहा था। तभी, लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए जलती हालत में उसे पकड़ लिया।
बुरी आदतों की वजह से लड़की के परिजनों ने शादी से किया था इनकार
मृतक लड़के की पहचान विजय कांबले के रूप में हुई है। वह पीड़ित लड़की से करीब ढाई साल से एकतरफा प्यार करता था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। विजय कांबले कोई काम नहीं करता था और उसे शराब की लत थी। इसलिए लड़की और उसके परिवार दोनों ने ही रिश्ते के लिए मना कर दिया था।
लड़की ने भी कुछ दिन पहले आत्महत्या की कोशिश की थी
पीड़ित लड़की और उसके परिजनों के दुरा शादी का रिश्ता ठुकराने के बाद विजय लगातार लड़की को परेशान कर रहा था। उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर लड़की ने कुछ दिन पहले खुदकुशी की कोशिश की थी। वह हाल ही में अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटी थी। 5 फरवरी को विजय लड़की के जोगेश्वरी स्थित घर पेट्रोल लेकर पहुंचा, उस वक़्त लड़की घर मे अकेली थी, घर पहुंच कर वो लड़की से फिर शादी करने के लिए मनाने लगा, लेकिन जब लड़की नही मानी और दोनों के बीच झगड़ा हो गया तो सनकी प्रेमी ने लड़की पर बोतल से पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद वो पास में ही खड़ा हो गया। तभी लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए जलती हालत में विजय को जकड़ लिया। दोनों को जलता देख पड़ोसियों ने उन्हें नज़दीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
हालत गंभीर होने के करण डॉक्टर ने दोनों को जेजे अस्पताल में रैफर कर दिया। विजय 90% झुलस गया था। वहीं लड़की का इलाज अभी भी चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम को समझ रही है। लड़की ठीक हुई तो उसका बयान अहम होगा।हालांकि लड़की की भी हालत गंभीर बनी हुई है